back to top

देश में एक दिन में 9,996 मामले, कुल मामले 2,86,579 पर पहुंचे

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई। इसके साथ गुरुवार सुबह आठ बजे तक संक्रमण के कुल 2,86,579 मामले हो गए तथा कुल संक्रमित लोगों में से 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा से यह जानकारी मिली। यह लगातार सातवां दिन है जब देश में 9,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में मृतक संख्या भी पहली बार 300 के पार पहुंची है।

डेटा के मुताबिक लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ है जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या से अधिक है। डेटा के मुताबिक गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में संक्रमण के कुल मामलों में 1,37,448 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 1,41,028 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया। एक अधिकारी ने बताया, इस तरह, अब तक 49.21 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित पांचवां देश है। उससे अधिक मामले अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन में हैं। संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार सुबह तक 357 लोगों की मौत हुई है जिनमें 149 महाराष्ट्र में, 79 दिल्ली में, 34 गुजरात में, 20 उत्तर प्रदेश में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, आठ तेलंगाना में, सात-सात मध्य प्रदेश और हरियाणा में, चार राजस्थान में, तीन-तीन मरीजों की मौत जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में, दो-दो की केरल और उत्तराखंड में, एक-एक मरीज मरीज की मौत आंध्र प्रदेश, बिहार तथा हिमाचल प्रदेश में हुई।

देश में अब तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,438 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,347 लोगों की मौत गुजरात में, 984 लोगों की मौत दिल्ली में, 427 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 432 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 326 की मौत तमिलनाडु में, 321 की मौत उत्तर प्रदेश में, 259 की मौत राजस्थान में और 156 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई।

मंत्रालय के डेटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 78 संक्रमितों की मौत हुई, कर्नाटक में 69 की, पंजाब में 55 की, जम्मू-कश्मीर में 51 की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। हरियाणा में 52 लोगों की मौत, बिहार में 33 की, केरल में 18 की, उत्तराखंड में 15 की, नौ लोगों की मौत ओडिशा में तथा आठ मरीजों की मौत झारखंड में हुई। कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई, चंडीगढ़ में पांच लोगों की, असम में चार लोगों की, मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अपडेट किए गए डेटा के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 94,041 मामले महाराष्ट्र में है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 36,841 मामले, दिल्ली में 32,810 मामले, गुजरात में 21,521 मामले, उत्तर प्रदेश में 11,610 मामले, राजस्थान में 11,600 मामले और मध्य प्रदेश में 10,049 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 9,328, कर्नाटक में 6,041, बिहार में 5,710, हरियाणा में 5,579, आंध्र प्रदेश में 5,269, जम्मू-कश्मीर में 4,509, तेलंगाना में 4,111 और ओडिशा में 3,250 है।

असम में कोविड-19 के 3,092, पंजाब में 2,805, केरल में 2,161 तथा उत्तराखंड में 1,562 मामले हैं। झारखंड में संक्रमण के 1,489, छत्तीसगढ़ में 1,262, त्रिपुरा में 895, हिमाचल प्रदेश में 451, गोवा में 387 तथा चंडीगढ़ में 327 मामले हैं। मणिपुर में 311 , नगालैंड में 128, पुडुचेरी में 127, लद्दाख में 115 , मिजोरम में 93, अरूणाचल प्रदेश में 57, मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 34 मामले हैं। दादरा नागर हवेली में संक्रमण के 26, सिक्किम में 13 और दमन-दीव में दो मामले हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...