back to top

यूपी में कोविड-19 से 81 और लोगों की मौत, 6,029 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 81 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,318 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 81 लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,771 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, लखनऊ, कानपुर नगर और गोरखपुर में छह-छह से लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी और उन्नाव में पांच-पांच, महाराजगंज और मथुरा में चार-चार मेरठ, झांसी, शाहजहांपुर, बुलंदशहर और फतेहपुर में तीन-तीन, प्रयागराज, बरेली, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, रायबरेली और ललितपुर में दो-दो तथा अलीगढ़, सहारनपुर, देवरिया, बलिया, हरदोई, गाजीपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, बहराइच, बिजनौर, संत कबीर नगर, अमरोहा, कन्नौज, र्फुखाबाद, शामली, जालौन, औरैया तथा बागपत में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 6318 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई। लखनऊ में सबसे ज्यादा 908 मामले आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 413, प्रयागराज में 367, गाजियाबाद में 300, मेरठ में 254, गोरखपुर में 219, वाराणसी में 214 और गौतमबुद्घनगर में 206 नए मरीजों का पता लगा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 3,36,294 हो गई है।

हालांकि इनमें से 2,63,288 लोग इस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 78.29ञ् है। वहीं, सितंबर में संक्रमण की दर 4.7ञ् दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,51,693 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक करीब 80 लाख 90 हजार नमूने जांचे जा चुके हैं। राज्य में इस वक्त कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 68,235 है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...