back to top

दुनिया में अब तक 80 लाख संक्रमित

बीजिंग। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 36 हजार 145 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 80 लाख 19 हजार 170 हो गया है। अब तक 41 लाख 41 हजार 313 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोनावायरस को लेकर स्पेन से अच्छी खबर मिली है। यहां पिछले एक हफ्ते में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है।

भारत और स्पेन में कोरोनावायरस की शुरूआत लगभग एक साथ ही हुई थी। स्पेन में 31 जनवरी तो भारत में 30 जनवरी को पहला मामला आया था। स्पेन में संक्रमण से अब तक 27 हजार 136 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हार्बिन और डालियान समेत चीन के 10 शहरों ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अगले आदेश तक बीजिंग की यात्रा न करें।

राजधानी बीजिंग को लेकर सरकार बहुत सतर्क है। यहां 46 हजार लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये वह लोग हैं जो बीते दिनों उन होलसेल मार्केट गए, जहां से संक्रमण फैलने का शक है। इसके लिए 24 टेस्टिंग स्टेशन्स बनाए गए हैं। रविवार शाम तक कुल 10 हजार 881 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। उधर, पाकिस्तान में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यहां पिछले 24 घंटे में 5248 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की जान गई। पाकिस्तान के मंत्री असद उमर ने कहा है कि यहां जून के अंत तक तीन लाख और जुलाई के अंत तक 12 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। पाकिस्तान में कुल संक्रमितों की संख्या अभी एक लाख 44 हजार 676 हो गई है, जबकि कुल 2729 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, इजरायल में रविवार को 83 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 55 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों में से 33 की हालत गंभीर है। इसी दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 375 हो गई। यहां 3 हजार 380 एक्टिव केस हैं।

उधर, चिली में अब तक 1 लाख 74 हजार 293 मामले सामने आ चुके हैं। 3 हजार 323 मरीजों की मौत हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, एक दिन में करीब 6 हजार 938 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 222 और मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 1 हजार 465 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 399 लोगों की हालत गंभीर है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...