back to top

आयुष्मान मेले का 7800 ने लिया लाभ

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों(पीएचसी) पर रविवार को आयुष्मान मेला आयोजित हुआ। मेले में 7800 लोगों ने जांच व इलाज का लाभ उठाया। जिसमें 2910 पुरुष, 3670 महिलायें और 1220 बच्चे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि आयुष्मान मेले में मातृ स्वास्थ्य, बच्चों का टीकाकरण, जांच, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं। इसके लोगों को फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार और संदर्भन (रेफर) की सुविधांए भी दी जा रही हैं। पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गये। लोगों को मच्छरजनित परिस्थितियां न उत्पन्न करने के बारे में भी बताया गया।

इसके अलावा आयुष्मान मेले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम के स्टाल के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। पीएचसी पर आयोजित आयुष्मान मेले में आईसीडीएस विभाग ने भी अपना स्टाल लगाया।

आययुष्मान भव: के नोडल अधिकारी डा. आर.एन.सिंह ने बताया कि सीएचसी पर आयोजित आयुष्मान मेलों में आरएमएल केजीएमयू सहित निजी मेडिकल कॉलेज टीएस मिश्रा ,ऐरा मेडिकल कॉलेज ,इंटीग्रल कैंसर इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं दी गयी, जिसमें मेडिसिन, महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञों चेस्ट रोग विशेषज्ञ तथा कान, नाक व गला रोग चिकित्सक थे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

राजस्थान: गहलोत का भाजपा पर सिलिकोसिस मरीजों की अनदेखी का आरोप

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर सिलिकोसिस मरीजों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...