back to top

यूपी के 16 जिलों के 777 गांव बाढ़ से प्रभावित, मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 777 गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तटबंध की निगरानी और कटान की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश के 16 जिलों के 777 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ प्रभावित जिलों में अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बदायूं, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, तथा सीतापुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 373 बाढ़ शरणालय तथा 784 बाढ़ चैकियां स्थापित की गई हैं।

मंत्री ने बताया कि इस वक्त शारदा नदी पलिया कलां (लखीमपुर खीरी), सरयू (घाघरा) नदी, तुर्तीपार (बलिया), सरयू (घाघरा) नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) तथा सरयू (घाघरा) नदी (अयोध्या) में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। राजभर के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तटबंधों की स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ बांधों में कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शरणालयों में रह रहे किसी भी व्यक्ति में बुखार, खांसी, सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें बाकी शरणार्थियों से अलग रखने तथा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आवश्यकतानुसार जांच कराने, भर्ती और उपचार की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। राजभर ने दावा किया कि प्रदेश में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कहीं भी चिंताजनक हालात नहीं है।

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में फंसे हुए लोगों की तलाश और बचाव के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें तथा एसडीआरएफ एवं पीएसी की सात टीमें तैनात की गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 1,176 नौकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बाढ़ से निपटने की सरकार की कोशिशों को महज खानापूर्ति करार दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि कई जिलों में नदियों में उफान से गांव के गांव डूब गए हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं।

इससे पहले किसान ओलावृष्टि और अतिवृष्टि का शिकार हो चुका है। उसे अपनी चौपट फसलों का अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। जब चारों ओर तबाही मच गई है तब मुख्यमंत्री योगी जिलाधिकारियों से बैठक कर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेयर जमीन में लगी करोड़ों की फसल बर्बाद हो गई है। दर्जनों मौतें हो चुकी है।

लोग बंधों और सड़क के किनारे शरण लेकर पड़े हैं। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। सरकार से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री में सड़े आलू दिए गए हैं। जलभराव और घरों में पानी से बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। सरकार इस सबसे बेपरवाह है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...