back to top

यूपी में कोरोना के 771 नए मामले, 20 और मरीजों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 20 और मरीजों की मौत हो गई तथा 771 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 20 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8433 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 771 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 928 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 12,286 है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5,68,892 हो गई है। इस समय प्रदेश में स्वस्थ दर 96.49 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1,26,733 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल दो करोड़ 45 लाख 94 हजार 871 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूरा हुआ। राज्य के सभी 75 जिलों में तीन शहरी और तीन ग्रामीण केंद्रों पर यह पूर्वाभ्यास किया गया। कुछ जिलों में छह से अधिक केंद्रों पर भी यह कवायद की गई।

उन्होंने बताया, इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य यह था कि बहुत जल्द जब वास्तविक कोरोना टीकाकरण शुरू होगा, उस समय जो भी चुनौतियां सामने आएंगी, उनको अभी से समझ लिया जाए। आज हर जिले में हुई इस कवायद की समीक्षा की जाएगी और जो भी खामियां सामने आएंगी उनका समाधान निकाला जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वैक्सीन का काम हालांकि जल्द ही शुरू होने वाला है लेकिन जब तक टीका नहीं लगता तब तक यह जरूरी है कि आप बचाव के सभी तरीकों का पालन करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण का स्तर जरूर कम हुआ है लेकिन अभी यह खत्म नहीं हुआ है, लिहाजा कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करके खुद को इस संक्रमण से मुक्त रखें।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...