back to top

यूपी में कोरोना के 769 नए मामले, 17 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 17 लोगों की मौत होने के बाद अब तक मरने वालों की संख्या 8,403 पहुंच गई है जबकि 769 नए संक्रमितों के पाए जाने के बाद प्रदेश में अब तक के कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,88,171 हो गई है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में इस समय कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 12,858 है जिनमें 5,269 लोग घरेलू अलगाव में जबकि 1,321 निजी चिकित्सालयों और बाकी सरकारी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 769 नए कोरोना संक्रमितों के सापेक्ष इसी अवधि में 1,179 मरीज़ों को उपचार के बाद घर भेजा गया है।

प्रसाद के मुताबिक अब तक कुल 5,66,910 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.39 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1.31 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक कुल 2.43 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना टीका के भण्डारण के साथ-साथ टीका लक्षित समूहों को चरणबद्ध तरीके से लगाने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारी ने सलाह दी कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखें।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 134 संक्रमित पाए गए जबकि वाराणसी में 64, मुजफ्फरनगर में 45, प्रयागराज में 43 और मेरठ में 33 संक्रमित मिले। इसी अवधि में लखनऊ, बिजनौर और गोरखपुर में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...