back to top

दुनिया में अब तक 76 लाख मरीज

रियो डि जेनेरियो। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 24 हजार 228 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख 16 हजार 782 हो गया है। इसी दौरान 38 लाख 55 हजार 68 लोग स्वस्थ भी हुए। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। उनके पति और बच्चे संक्रमित नहीं हैं।

वहीं, वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवॉल्यूएशन (आईएचएमई) ने दावा किया है कि ब्राजील में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते रहे तो 29 जुलाई तक यहां अमेरिका से भी ज्यादा मौतें होंगी। 29 जुलाई तक ब्राजील में 1 लाख 37 हजार 500 से ज्यादा जानें जाएंगी, जबकि अमेरिका में 1.37 लाख मौतें हो सकती हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। उनके पति और बच्चे संक्रमित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे परिवार में सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। हमेशा मास्क और ग्लब्स पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बाद भी मेरा रिजल्ट पॉजिटिव आया है। ओलेना ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। वे आइसोलेशन में हैं। देश में 29 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 780 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क राज्य ने अपने नागरिकों को राहत का ऐलान किया है। गवर्नर एंड्रू क्यूमो के मुताबिक, पब्लिक स्विमिंग पूल्स और खेल के मैदान यानी प्लेग्राउंड्स अब आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। इनके इस्तेमाल के लिए कुछ सावधानियां रखनी होंगी। क्यूमो ने साफ कर दिया कि अगर शहर का कोई हिस्सा क्लस्टर है तो वहां पूल या ग्राउंड नहीं खोले जाएंगे। बुधवार को न्यूयॉर्क राज्य में 736 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 80 हजार 892 हो गई।

धार्मिक मामलों के मंत्री जुल्किफी मोहम्मद अल बाकरी ने गुरुवार रात साफ कर दिया कि इस साल मलेशिया का कोई नागरिक हज यात्रा पर नहीं जाएगा। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बाकरी ने कहा- हज यात्रा से संबंधित फैसला किंग अब्दुल्ला से बातचीत और उनकी सहमति के बाद लिया गया है। सभी जानते हैं कि यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी बेहद मुश्किल वक्त है। मलेशिया के पहले इंडोनेशिया, सिंगापुर, कम्बोडिया, थाईलैंड और ब्रुनेई भी इस साल हज यात्रा पर रोक लगा चुके हैं।

राष्ट्रपति बोल्सोनोरो की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश में संक्रमण के 8 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 24 घंटे में यहां 30 हजार 412 मरीज सामने आए। दिक्कत की बात यह है कि लगातार पांच दिन से यहां हर रोज 30 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। मरने वालों का आंकड़ा भी 40 हजार से ज्यादा हो गया है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...