back to top

सोमालिया की राजधानी में ट्रक बम विस्फोट में 90 लोग मारे गए

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी में एक सुरक्षा जांच चौकी एवं कराधान कार्यालय पर शनिवार सुबह हुए एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 76 लोग मारे गए।

यह हमला हाल के वर्षों में मोगादिशु में हुए भीषणतम हमलों में से एक है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज के विस्फोट को देखकर उन्हें 2017 में हुए विस्फोट की याद आ गई जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। निजी आमीन एंबुलेंस सेवा के निदेशक अब्दूकादिर अब्दीरहमान ने एएफपी से कहा, 76 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 70 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी इब्राहीम मोहम्मद ने विस्फोट को भयावह करार दिया।

मारे गए लोगों में से ज्यादातर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के छात्र बताए जाते हैं जो अपनी कक्षाओं के लिए निकले थे। इब्राहीम ने कहा, हमने दो तुर्क नागरिकों के मरने की भी पुष्टि की है जो संभवत: सड़क निर्माण से जुड़े इंजीनियर थे। हमें अभी यह नहीं पता कि वे घटनास्थल से गुजर रहे थे या फिर इस क्षेत्र में रहते थे। मोगादिशु के मेयर उमर महमूद मोहम्मद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मरने वालों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं है, लेकिन घायलों की संख्या लगभग 90 है।

कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि विस्फोट सुबह के समय तब हुआ जब सोमालिया में लोग सप्ताहांत के बाद अपने काम के लिए निकले। इसमें कर संग्रह केंद्र को निशाना बनाया गया। विस्फोट के बाद राजधानी के पर धुएं का गुबार छा गया। घटनास्थल पर नष्ट हुए वाहन और शव बिखरे नजर आए। अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा चरमपंथी संगठन अल शबाब प्राय: इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है।

चरमपंथी समूह को कई साल पहले मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वह सुरक्षा चौकियों, होटलों और समुद्र किनारे इस तरह के बड़े हमलों को अंजाम देता रहता है। अल शबाब ने 2017 में भी मोगादिशु में एक भीषण ट्रक बम विस्फोट किया था जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...