back to top

लखनऊ के बंथरा में पड़ोसी विवाद के दौरान पत्थर लगने से 75 वर्षीय महिला की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में दो परिवारों के बीच हुए विवाद के दौरान छत से फेंके गये पत्थर से चोट लगने की घटना में 75 साल के एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 17 जून की रात करीब 9:10 बजे मवई पड़ियाना गांव में दो पड़ोसी गुटों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की पहचान राजेंद्र और उनके पड़ोसियों धर्मेंद्र, गोविंद और पंचम के परिवारों के रूप में हुई है। सभी लोग आमने-सामने रहते हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले दोनों पक्ष शाम को साथ में शराब पीने के बाद घर लौटे थे,जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर अपने घर की छत से ईंट-पत्थर फेंके। इसी दौरान एक पत्थर राजेंद्र की मां सियावती रावत को लग गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में राजेंद्र भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। धर्मेंद्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्वाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर पर चुनाव में फायदा लिया, अब चढ़ावे के सवाल पर राज्य का विषय क्यों: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने...

सुप्रीम कोर्ट ने CJP से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, बीसीआई और सीबीआई से मांगा जवाब

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फर्जी वकीलों, कानून की फर्जी डिग्री वाले लोगों और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का उत्सव है

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लीग के आगाज़ से पहले मंगलवार को यूपी टी-20 लीग गवर्निंग...

अमेरिका: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे

न्यूयॉर्क। अमेरिका के दो राज्यों, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान...

चर्चा से क्यों भाग रहा विपक्ष? संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह का खुला ऑफर-हर सवाल का जवाब देने को तैयार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर तीखा पलटवार...

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले- ‘लेक्चर’ नहीं, बताएं छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष...