back to top

अमेरिका: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे

न्यूयॉर्क। अमेरिका के दो राज्यों, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए 15 अगस्त को उसके स्वतंत्रता दिवस को मनाने की घोषणा की है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने 15 अगस्त 2026 को पूरे राज्य में भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की।

वहीं, न्यू जर्सी की गर्वनर मिकी शेरिल ने भी इसी तरह की घोषणा की है। न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये घोषणाएं भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले की गई हैं और इनमें “भारत की स्वतंत्रता यात्रा तथा भारत और अमेरिका के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों” को रेखांकित किया गया है। दोनों पड़ोसी राज्यों न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में अमेरिका के सबसे बड़े और प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य रहते हैं। दोनों राज्यों द्वारा जारी बयान के मुताबिक भारतवंशी व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दोनों राज्यों के गवर्नर द्वारा की गई घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये घोषणाएं भारत-अमेरिका की दीर्घकालिक मित्रता और दोनों राज्यों में भारतीय-अमेरिकियों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देती हैं। यह अमेरिका के राज्य प्राधिकारियों की ओर से भारत के स्वतंत्रता दिवस को मान्यता देने की हालिया पहल हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय पूरे देश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ध्वजारोहण समारोहों और सामुदायिक आयोजनों के साथ यह दिवस मनाता है।

इस महीने की शुरुआत में मैसाचुसेट्स की गवर्नर माउरा हीली ने भी 15 अगस्त को ‘भारत दिवस’ घोषित किया था और राज्य में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान को मान्यता दी थी। एक अगस्त को जारी एक घोषणा में हीली ने वार्षिक स्वतंत्रता दिवस समारोहों के माध्यम से नागरिक भागीदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देने में सामुदायिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता दी।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर पर चुनाव में फायदा लिया, अब चढ़ावे के सवाल पर राज्य का विषय क्यों: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने...

सुप्रीम कोर्ट ने CJP से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, बीसीआई और सीबीआई से मांगा जवाब

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फर्जी वकीलों, कानून की फर्जी डिग्री वाले लोगों और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का उत्सव है

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लीग के आगाज़ से पहले मंगलवार को यूपी टी-20 लीग गवर्निंग...

चर्चा से क्यों भाग रहा विपक्ष? संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह का खुला ऑफर-हर सवाल का जवाब देने को तैयार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर तीखा पलटवार...

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले- ‘लेक्चर’ नहीं, बताएं छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष...

सिरमौर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 4 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

हादसे में घायल पांच लोगों को नाहन स्थित डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिरमौर।...