back to top

एसडीएमसी ने मच्छरों के प्रजनन को लेकर सरकारी विभागों के कार्यालयों को 75 नोटिस, 21 चालान जारी किए

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सरकारी विभागों के 119 कार्यालयों के परिसरों में मच्छर पनपते हुए मिलने के बाद उन्हें नोटिस और चालान जारी किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। एसडीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मच्छर के कारण होने वाले रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के वास्ते मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए एक बड़े अभियान के तहत इन कार्यालयों को 75 नोटिस और 21 चालान जारी किए गए हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के चार क्षेत्रों में स्थित सरकारी कार्यालयों में मच्छरों के प्रजनन और नियंत्रण उपायों की जांच के लिए नगर निगम के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के एक विशेष अभियान के दौरान कार्वाई की गई।

 

नगर निगम ने एक बयान में कहा, मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अपने जारी अभियान को और तेज करते हुए, एसडीएमसी ने सरकारी कार्यालयों में मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। इसने कहा, एसडीएमसी के जन स्वास्थ्य विभाग ने सभी चार क्षेत्रों में सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया और 119 कार्यालयी परिसरों में मच्छरों का पनपना पाया। कार्वाई शुरू करते हुए विभाग ने उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 75 नोटिस और 21 चालान जारी किए। अधिकारियों के मुताबिक इन परिसरों में मालवीय नगर में डीएमआरसी कार्यालय, शाहपुर जाट में डीडीए कार्यालय, महरौली पुलिस थाना, वसंत लोक में डाकघर, वसंत कुंज में पीडब्ल्यूडी कार्यालय, दक्षिणपुरी में एसबीआई शाखा, पंखा रोड पर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) कार्यालय, चौखंडी में डीजेबी कार्यालय, केशवपुरम में डीटीसी बस डिपो, द्वारका में बीएसईएस स्टोर, द्वारका सेक्टर -16 में एमटीएनएल कार्यालय, फतेहपुर बेरी में बीएसईएस कार्यालय, इग्नू विश्वविद्यालय समेत अन्य शामिल थे। नगर निगमों द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 28 अगस्त तक डेंगू के 97 मामले दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...