back to top

यूपी में कोरोना के 699 नये मामले, 13 और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब लगभग नियंत्रण में आ गयी है। रविवार को प्रदेश में संक्रमण के 699 मामले सामने आये, जबकि 13 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी 165 पॉजिटिव मिले हैं और दो ने दम तोड़ दिया।

प्रदेश में स्थिति अब काफी तेज़ी के साथ सुधर रही है। मौजूदा समय में सूबे के 75 जिलों में से 52 जिलों में 10 से भी कम मामले हैं। बल्कि हमीरपुर, कासगंज, कानपुर देहात और मथुरा में एक भी केस नहीं मिला। इसके अलावा एक्टिव केसेस की संख्या भी कम हो रही है। इस समय कुल 11,134 एक्टिव केसेस हैं। वैसे प्रदेश में संक्रमण के अब तक कुल 5,93,174 मामले मिल चुके हैं।

इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 8,495 हो गया है। रविवार को लखनऊ के अलावा मरने वालों में बांदा, फतेहपुर, पीलीभीत, चंदौली, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, मुज़फ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज के 1-1 मरीज़ शामिल हैं। बड़ी राहत की बात यह है कि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या, नये मामलों की संख्या से ज़्यादा है। पिछले 24 घंटों में 769 मरीज़ ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। अब तक 5,73,542 लाख मरीज़ इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को रिलीज होगी

नयी दिल्ली। अभिनेता आर. माधवन अभिनीत फिल्म 'जीडीएन' अब सात अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अभिनेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल...

महिला वन अधिकारी पर हमले के 7 साल बाद पूर्व विधायक के भाई समेत 8 दोषी करार

हैदराबाद। तेलंगाना में वर्ष 2019 में एक महिला वन अधिकारी पर हुए हमले के मामले में आदिलाबाद जिले की एक अदालत ने तत्कालीन...

सरकार एआई-171 विमान हादसे की रिपोर्ट जल्द जारी कराने को हरसंभव प्रयास कर रही : नायडू

वडोदरा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जून 2025 में अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान एआई-171...

लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मैच नहीं, हिटमैन के संन्यास की खबरों पर BCCI ने लगाया विराम

नयी दिल्ली। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने ने शुक्रवार को मीडिया से खास बातचीत में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज...

सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गई दिल्ली पुलिस, अभिजीत बोले-अब मैं करूंगा आमरण अनशन

नई दिल्ली । शिक्षाविद और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रही उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने जबरन...

3 अगस्त से शुरू होगा सावन सोमवार, शिवालयों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे...