back to top

लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मैच नहीं, हिटमैन के संन्यास की खबरों पर BCCI ने लगाया विराम

नयी दिल्ली। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने ने शुक्रवार को मीडिया से खास बातचीत में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है। ऐसी अटकलें थी कि चयनकर्ताओं ने 39 वर्ष के पूर्व भारतीय कप्तान से कह दिया है कि वे उनसे आगे की सोच रहे हैं और यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं।

सैकिया ने हालांकि कहा कि भारतीय क्रिकेट के चहेते हिटमैन कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा , रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा। उन्होंने कहा , रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा। दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है।

समझा जाता है कि बीसीसीआई के आला अधिकारी इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रूख से खुश नहीं हैं। बीसीसीआई सचिव ने सभी पक्षों से दिन भर चली बातचीत के बाद आधिकारिक बयान जारी किया।

बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने भी सैकिया के साथ इस मसले का हल निकालने में भूमिका निभाई। रोहित इस बात से काफी नाखुश थे कि एक अहम मैच से पहले उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया और वह नाराजगी जाहिर कर चुके थे कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। रोहित 300 वनडे क्लब में शामिल होने से 13 मैच दूर हैं। वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...