back to top

यूपी में कोरोना से 69 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 5,784 पहुंचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 69 और लोगों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 5,784 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के 4,271 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 3,99,082 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 69 रोगियों की मौत हुई है जिनमें से सर्वाधिक सात लोगों की मौत कानपुर में जबकि लखनऊ और गोरखपुर में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के नए मामलों में सर्वाधिक 487 लखनऊ में आए है। वहीं 207 प्रयागराज में, 237 मेरठ में, 226 वाराणसी में और 205 गौतमबुद्ध नगर में आए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 के एक करोड़ 98 हजार 896 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने एक करोड़ नमूनों की जांच की है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक लाख 61 हजार 58 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 4,271 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रसाद ने बताया कि इसी अवधि में 5,434 मरीज ठीक भी हुए है। विगत 12 दिनों में संक्रमण के मामलों में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। प्रदेश में संक्रमण से उबरने का प्रतिशत बढ़कर 85.80 हो गया है। राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 50,883 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...