back to top

यूपी में प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर पहुंचीं 656 ट्रेन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार तक प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर 656 ट्रेन आ चुकी हैं और इनके जरिए आठ लाख 52 हजार प्रवासी कामगार गृह राज्य पहुंच चुके हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताएं को बताया कि मंगलवार को कुल 90 ट्रेन आ रही हैं और 258 ट्रेनों की स्वीकृति दी जा चुकी है जो रास्ते में हैं या फिर बुधवार एवं बृहस्पतिवार को आने वाली हैं।

इस प्रकार लगभग 914 ट्रेनों में 11 लाख 80 हजार प्रवासी श्रमिक एवं कामगार हमारे प्रदेश में या तो आ चुके हैं या पहुंच रहे हैं। अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जो भी ट्रेनें लाई जा रही हैं, उनका किराया रेल विभाग को प्रदेश सरकार दे रही है। कहीं भी किसी श्रमिक या कामगार को कोई भुगतान नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसों की कमी नहीं है। देश में रोडवेज का सबसे बड़ा बेड़ा उत्तर प्रदेश के पास है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लाने में इन बसों का शत-प्रतिशत उपयोग हो। निजी बसों की भी अनुमति दी गई है, उन्हें अधिकृत कर श्रमिकों को लाया जाए। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मार्ग दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को रात में राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर गश्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में कुल 578 हॉटस्पॉट हैं और इनके तहत कुल सात लाख 28 हजार मकान है।

इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगभग 42 लाख लोग हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए जो नए दिशानिर्देश जारी हुए हैं, उनमें बल दिया गया है कि इन क्षेत्रों में केवल स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, सुरक्षा एवं स्वच्छता का ही कार्य होगा, और कोई गतिविधि नहीं होगी । दुकानें हालांकि खुल रही हैं लेकिन डोरस्टेप डिलीवरी यथावत रखने का निर्णय किया गया है ।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...