back to top

दुनिया में 64 लाख संक्रमित, 29 लाख लोग ठीक हुए

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक कुल 64 लाख 3 हजार 484 लोग संक्रमित हैं। 3 लाख 78 हजार 119 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान 29 लाख 32 हजार 621 स्वस्थ भी हुए। उधर, रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 8,863 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, 182 लोगों की जान गई है। देश में मामलों में कमी होती नजर नहीं आ रही है। यहां चार लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि पांच हजार मौतें हो चुकी हैं। वहीं, ईरान में 24 घंटे में संक्रमण के तीन हजार नए केस मिले हैं। देश के कई राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

देश में अब तक 9 लाख 75 हजार 936 लोगों की जंच हो चुकी है। वहीं, ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार के करीब हो सकती है। इस साल 1 जनवरी से 22 मई के बीच जितने डेथ सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं, उनमें 48 हजार 321 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। पिछले पांच साल के मौतों का आंकड़ा देखें तो इस साल 1 जनवरी से 22 मई के बीच 56 हजार 232 ज्यादा मौतें हुई हैं।

वहीं, स्पेन में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। उधर, बेलारूस में 3600 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि 95 बच्चों में कोई लक्षण नहीं देखे गए थे। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,403 हो गई है। इस बीच, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के मुताबिक, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे प्रतिबंध अगले हफ्ते तक हटाए जा सकते हैं।

देश में अलर्ट लेवल वन रहेगा। यहां अब तक कुल 1,154 संक्रमित पाए गए हैं। सरकार ने एक बयान में कहा- मामले कम होने या सामने नहीं आने का यह मतलब नहीं कि हम सावधानी रखना भूल जाएं। वहीं, इस्लामाबाद में अगर किसी ने मास्क नहीं पहना है तो उस पर तीन हजार पाकिस्तान रुपए (भारतीय मुद्रा में करीब 1400 रुपये) का जुमार्ना लगेगा। उधर, ब्राजील में 24 घंटे में 12 हजार 247 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 623 मौतें भी हुईं। 1 जून को यह आंकड़ा 5 लाख 26 हजार 447 हो गया।

अब तक कुल 29 हजार 937 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील ही सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। उधर, इजरायल में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद 24 घंटों में 100 से अधिक मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 17 हजार 619 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल, 2006 एक्टिव केस हैं। 32 आईसीयू में हैं। मौत का आंकड़ा 285 ही है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...