back to top

देश में 24 घंटे में कोरोना के 63,509 नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 63,509 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72,39,389 हो गए, जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 63 लाख से अधिक हो चुकी है और मरीजों के ठीक होने की दर 87.05 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे कोविड-19 से संबंधित आंकड़ों को अद्यतन किया। अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में बीमारी से 730 और मरीजों की मौत हो गई। इन मौतों के साथ ही देश में महामारी से मरने वाले लोगों की अब तक की संख्या 1,10,586 पर पहुंच गई है। लगातार छह दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख के नीचे है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,26,876 है, जो कुल मामलों का 11.42 प्रतिशत है, जबकि अब तक इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 63,01,927 हो गई है। देश में कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख मामले थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए मंगलवार को 11,45,015 नमूनों की जांच की गई, जबकि देशभर में 13 अक्टूबर तक कुल 9,00,90,122 नमूनों की जांच हो चुकी है। इस महामारी में जान गंवाने वाले 730 नए लोगों में महाराष्ट्र से 187, कर्नाटक से 87, पश्चिम बंगाल से 62, तमिलनाडु से 57, दिल्ली से 45, आंध्र प्रदेश से 35 और पंजाब से 34 मरीज हैं।

देश में अब तक कुल 1,10,586 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 40,701, तमिलनाडु में 10,371, कर्नाटक में 10,123, उत्तर प्रदेश में 6,466, आंध्र प्रदेश में 6,291, दिल्ली में 5,854, पश्चिम बंगाल में 5,744, पंजाब में 3,894 और गुजरात में 3,584 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

फुटबॉल की बादशाहत के लिए मेस्सी की अर्जेंटीना के सामने स्पेन की दीवार

न्यूयॉर्क। एक ओर लियोनेल मेस्सी का करिश्मा है तो दूसरी तरफ टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन का अभेद डिफेंस। विश्व फुटबॉल...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

भारत ने रचा इतिहास: पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, 450 किमी क्लास में लॉन्च पेलोड

नईदिल्ली / श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में अपना पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया।...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल भेजने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल स्थानांतरित करने की पुलिस की कार्रवाई की शनिवार को कड़ी आलोचना की।कांग्रेस के...