back to top

दुनिया में कोरोना से अब तक 62.94 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 62 लाख 94 हजार 50 संक्रमित हैं। 3 लाख 74 हजार 405 की मौत हो चुकी है। राहत की खबर यह कि इसी दौरान 28 लाख 64 हजार 641 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। संक्रमण की सबसे पहले पहचान करने वाले चीन के डॉक्टर ली वेनलियांग की मंगेतर ने एक बेटी को जन्म दिया है। डॉ. पेंग यिन्हुआ वुहान में एक सरकारी अस्पताल में काम करती हैं। वेनलियांग की 1 फरवरी को शादी होने वाली थी, लेकिन संक्रमण के चलते शादी टालनी पड़ी। महामारी की वजह से 20 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने ही वुहान में सभी डॉक्टरों को संक्रमण को लेकर अलर्ट किया था।

वहीं, रूस में 24 घंटे में 9,035 नए मरीज मिले हैं और 162 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमण के मामले अब तक 4.14 लाख हो गए हैं। यह अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे संक्रमित देश है। देश में सबसे संक्रमित मॉस्को में सोमवार से लॉकडाउन में ढील देनी शुरू की गई है। वहीं, तेजी से बढ़ते मामले और डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद बांग्लादेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन में ढील दे दी। यहां संक्रमण का खतरा शहरों में काफी ज्यादा है क्योंकि बेहद घनी आबादी है।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, हम लॉकडाउन हटा रहे हैं। जिंदगी अब पहले जैसी हो जाएगी। लोग पहले की तरह काम पर जा सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना जरूरी होगा। रविवार को यहां 2545 मामले सामने आए। 40 लोगों की मौत हुई। इस बीच, रविवार को देश में 35 संक्रमित मिले। यहां दो क्लस्टर परेशानी का सबब बन चुके हैं। एक सियोल का नाइटक्लब है। यहां अब तक 270 केस मिल चुके हैं। दूसरा लॉजिस्टक हब बुचियोन है। यहां 181 मामले मिले।

हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि ज्यादातर नए मामले इन दोनों जगहों से जुड़े हैं। बुचियोन में 4 हजार लोगों का टेस्ट किया गया है। वहीं, नाइटक्लब से जुड़े मामले में 11 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक कुल 12 हजार मामले सामने आए हैं। 271 लोगों की मौत हुई। वहीं,जापान में 24 घंटे में 33 नए मामले सामने आए। एक संक्रमित की मौत भी हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल 17 हजार 597 मामले सामने आ चुके हैं। 905 दम तोड़ चुके हैं। वहीं, यहां हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जानकारी दी कि 24 घंटे में 1648 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 4 हजार 451 लोग स्वस्थ भी हुए।

खाड़ी के इस देश में कुल 56 हजार 910 संक्रमित पाए जा चुके हैं। यहां अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। सरकार ने एक बयान में कहा है कि अगर जरूरत हुई तो देश में नई और सख्त बंदिशें लागू की जा सकती हैं। वहीं, रविवार को चीन में 32 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, इनमें से 16 लोग विदेश से लौटे थे। इस बीच, देश के कई ऐसे हिस्सों पर सरकार नजर रख रही है जहां महामारी के दूसरे दौर की आशंका है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...