लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 61 और लोगों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,987 हो गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि 4,677 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अभी तक कुल 1,92,382 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 2,987 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, 49,288 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,40,107 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।





