back to top

आम चुनाव का 5वां चरण: बिहार के पांच संसदीय क्षेत्रों में 6 बजे तक 57.86% मतदान

पटना। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के तहत बिहार की पांच संसदीय क्षेत्रों – सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर एवं सारण – में सोमवार को हुए मतदान के दौरान शाम छह बजे तक 57.86 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

एच आर श्रीनिवास ने बताया कि बिहार के

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि बिहार के पांच संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे तक 57.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह आंकड़ा 2014 के आम चुनावों की अपेक्षा लगभग 2.17 फीसदी अधिक मतदान हुआ । पिछले आम चुनावों में इन सीटों पर 55.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर एवं सारण में क्रमश: 56.90 प्रतिशत, 55.50 प्रतिशत, 61.30 प्रतिशत, 58.00 प्रतिशत और 57.72 प्रतिशत मतदान हुआ । श्रीनिवास ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 8749847 थी जिसमें 4662380 पुरूष मतदाता, 4087242 महिला मतदाता तथा 225 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मतदान को शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि

उन्होंने आज के मतदान को शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में मतदान के दौरान कुल 29 लोगों को हिरासत में लिया गया। पांचवे चरण के संसदीय क्षेत्रों में चुनाव लडऩे वाले कुल 82 प्रत्याशियों में 06 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। इन 82 प्रत्याशियों में से सीतामढ़ी के 20, मधुबनी के 17, मुजफ्फरपुर के 22, सारण के 12 और हाजीपुर के 11 उम्मीदवार शामिल हैं । सीतामढी में सीधा मुकाबला विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के अर्जुन राय और राजग में शामिल जदयू उम्मीदवार सुनिल कुमार पिंटू के बीच है जबकि मधुबनी में राजग के अशोक कुमार यादव का मुकाबला महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी बद्री कुमार पूर्वे तथा निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद मुख्य मुकाबले में हैं।

मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी

मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद अजय निषाद तथा विकासशील इंसान पार्टी के राज भूषण चौधरी के बीच है जबकि सारण में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और पार्टी प्रत्याशी चन्द्रिका राय के बीच है हाजीपुर राजग में शामिल लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस तथा राजद उम्मीदवार शिवचन्द्र राम मुख्य मुकाबले में हैं । श्रीनिवास ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार के मुंगेर संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान लखीसराय जिले के दो मतदान केंद्रों आज कराए जा रहे पुनर्मतदान के दौरान छह बजे तक 52.52 प्रतिशत मतदान हुए हैं। दोनों मतदान केंद्रों पर हुए बूथ कैप्चरिंग को लेकर चुनाव आयोग ने 20 मतदान कर्मियों को आज निलंबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...