back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 592 की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

  • लखनऊ में सामने आये कोरोना के 22 नये मामले, फरुर्खाबाद के मरीज की हुई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बहुत तेजी से हाथ से फिसल रही है। शनिवार को प्रदेश के 75 जिलों में एक बार फिर 592 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल संख्या 17000 पार करके 17194 हो गयी है। प्रदेश में संक्रमण से 23 और लोगों की मौत हो गयी है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत मेरठ में हुई है।

इसके अलावा कानपुर नगर, गाजियाबाद, हापुड़ में 2-2, संभल, मथुरा, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फरुर्खाबाद और बागपत में 1-1 मरीज की मौत हो गयी है। प्रदेश में अब तक महामारी से 529 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को 22 पाजिटिव रोगी (5 महिला और 17 पुरूष) पॉजिटिव मिले हैं। इस के अलावा एक फरुर्खाबाद निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है। शनिवार को सबसे ज्यादा 65 नये मामले हापुड़ में मिले हैं।

कानपुर नगर में 55, गौतम बुद्ध नगर में 41 मामले

वहां के अलावा कानपुर नगर में 55, गौतम बुद्ध नगर में 41, गाजियाबाद में 40, मेरठ में 20, अलीगढ में 16, मुरादाबाद, रामपुर, संत कबीर नगर में 14-14, मथुरा और शामली में 13-13 नये मामले मिले हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि आईसीएमआर गाइडलाइन के अनुसार डिस्चार्ज पॉलिसी में संशोधन किया गया है। लक्षण रहित मरीजों को अब 10 दिन के बाद किसी प्रकार के लक्षण न आने पर बिना जांच के ही घर भेज दिया जायेगा।

घर पर 07 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा

ऐसे लोगों को घर पर 07 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। उन्होंने बताया कि सिम्टोमैटिक वाले मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही घर भेजा जाएगा। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में रैण्डम सैम्पलिंग के तहत सभी जिलों में आश्रय स्थलों, ओल्ड एज होम एवं बाल सुधार गृह में रह रहे लोगों के सैंपल की जांच की गयी। जिसमें तीन जिलों सुल्तानपुर, कुशीनगर, जालौन के ओल्ड एज होम में कोरोना संक्रमण पाया गया।

बाल सुधार गृह में कोरोना संक्रमण के केस सामने आये

प्रदेश के 75 जिलों में से केवल दो मेरठ, कानपुर नगर के बाल सुधार गृह में कोरोना संक्रमण के केस सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में संक्रमण के केस आये हैं वहां के आश्रय स्थलों में सभी की जांच करायी जायेगी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार को 14,048 सैंपल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,42,972 सैंपलों की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में 6,237 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।

अब तक 10,369 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए

अब तक 10,369 मरीज पूरी तरह से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। पूल टेस्ट के तहत कुल 1614 पूल की जांच की गयी, जिसमें 1571 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 43 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 17,75,951 लाख कामगारों व श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया, जिनमें से 1567 लोगों में करोना जैसे कोई न कोई लक्षण पाया गया है। ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है।

घरों के 4,96,85,930 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया गया है

अब तक 1,30,594 लाख सर्विलांस टीम द्वारा 97,33,508 घरों के 4,96,85,930 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक 87,482 लोगों को कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी ली गयी है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...