back to top

देश में एक दिन में सर्वाधिक संख्या में 57,937 मरीज संक्रमण मुक्त हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए अब तक कुल तीन करोड़ नौ लाख 41 हजार 264 जांच की गई है। इनमें रिकार्ड संख्या में 8,99,864 जांच एक दिन में की गई। हालांकि, संक्रमण की पुष्टि होने की दर साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 8.84 प्रतिशत की तुलना में 8.81 प्रतिशत रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि वायरस से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 19 लाख के आकड़े को पार कर गई है, जिनमें से 57,937 मरीज 24 घंटे की अवधि में संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सोमवार को कुल 8,99,864 नमूनों की जांच की गई, जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही अब तक की गई जांच की कुल संख्या बढ़ कर 3,09,41,264 (तीन करोड़ नौ लाख इकतालीस हजार दो सौ चौसठ) हो गई।

मंत्रालय ने कहा, इतनी अधिक संख्या में जांच होने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव आने की दर कम है, जो साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 8.84 प्रतिशत की तुलना में 8.81 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 24 घंटे की अवधि में किसी एक दिन में सर्वाधिक संख्या में मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उनकी यह संख्या 57,937 है।

मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि इसी अवधि में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आए, जिसकी तुलना में इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या (57,937) अधिक है। कोविड-19 के कहीं अधिक मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने और हल्के लक्षणों वाले मरीजों के पृथक-वास से बाहर आने के साथ इस रोग से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 19,77,779 हो गई।

मंत्रालय ने कहा, संक्रमण मुक्त हुए मरीजों और इलाजरत मरीजों के बीच का अंतर आज की तारीख में 13 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण मुक्त होने की प्रतिदिन की औसत दर में लगातार सुधार होने के साथ यह दर बढ़ कर 73.18 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों से छत्तीसढ़, असम, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित 30 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से कम मृत्यु दर है। मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि तत्परता से जांच किए जाने के चलते संक्रमित मरीजों की शीघ्र पहचान की गई और उनहें पृथक कर दिया गया।

कारगर उपचार से इसमें और मदद मिली और मृत्यु दर कम करना सुनिश्चित हो पाया। मंत्रालय ने कहा कि देश में 6,73,166 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का सिर्फ 24.91 प्रतिशत है। आज की तारीख में देश में 1,476 प्रयोगशाला (लैब) कोविड-19 की जांच कर रही है , जिनमें 971 लैब सरकारी हैं और 505 लैब निजी क्षेत्र में हैं।

RELATED ARTICLES

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...