back to top

यूपी में कोरोना के 516 नये मामले, 10 और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बनी स्थिति अब लगभग नियंत्रण में आ गयी है। सोमवार को प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में सबसे कम 516 नये मामले सामने आये, जबकि 10 और की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में भी 121 पॉजिटिव मिले हैं और चार की मौत हो गयी। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड का रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर 96.74 फीसदी हो गया है।

उत्तर प्रदेश में हालात अब तेज़ी से सामान्य हो रहे हैं। इस समय प्रदेश में अब 62 जिले ऐसे हैं जहां नये मरीज़ों की संख्या 10 से कम है। सिर्फ इतना ही नहीं हाथरस, महोबा, हमीरपुर, कासगंज, कानपुर देहात, कौशाम्बी, मऊ, संभल, कन्नौज, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, बस्ती और महराजगंज में सोमवार को एक भी मामला रिपोर्ट नहीं हुआ। वैसे प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 5,93,690 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 8,504 हो गया है। लखनऊ के अलावा मरने वालों में अयोध्या के 2, वाराणसी, गोरखपुर, उन्नाव और कन्नौज के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 10,864 कोरोना के एक्टिव मामले में से 4,061 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में 1,045 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 और एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,74,312 लोग कोविड से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रविवार को एक दिन में कुल 1,23,225 सैंपल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,54,40,392 सैंपलों की जांच की गयी है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,82,134 क्षेत्रों में 5,05,132 टीम दिवस के माध्यम से 3,12,03,264 घरों के 15,16,84,376 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...