back to top

यूपी में कोरोना के 506 नए मामले, 14 और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले कोरोना संक्रमण से बनी विकट स्थिति अब तेज़ी से सामान्य होने की दिशा में बढ़ रही है। गुरुवार को प्रदेश में 506 नये मामले सामने आये, जबकि 14 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी पीड़ितों की संख्या कम हो रही है और यहां 116 पीड़ित मिले हैं और चार ने दम तोड़ दिया।

प्रदेश में अब स्थिति अब काफी हुड हद तक नियंत्रण में आ गयी है। प्रदेश में इस समय 61 ऐसे जिले हैं जिनमे नये मामलों की संख्या 10 से भी कम है। बल्कि महोबा, हमीरपुर, कौशाम्बी, बागपत, ललितपुर, कन्नौज, औरैया, शामली, बदायूं, फर्रुखाबाद, सीतापुर, गोंडा, रामपुर, इटावा, महराजगंज और देवरिया में गुरुवार को एक भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। वैसे प्रदेश में अब तक कोरोना के 5,95,191 मामले मिल चुके हैं।

इसके साथ ही प्रदेश अब तक मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 8,543 हो गया है। गुरुवार को लखनऊ के अलावा मरने वालों में वाराणसी, लखीमपुर खीरी के 2-2, मेरठ, गोरखपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अमेठी के 1-1 मरीज़ शामिल हैं। हालांकि लखनऊ में स्थिति अब काफी नियंत्रण में हैं लेकिन कोरोना के नये मामले, मौतों का आंकड़ा और एक्टिव केसेस की संख्या कम नहीं हो रही है। यहां अब तक 1,147 लोगों की जान जा चुकी है जबकि एक्टिव केसेस की संख्या भी 2,203 हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 10,080 कोरोना के एक्टिव मामले में से 3,796 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,48,335 लोग होम आइसोलेशन में गये हैं, जिसमें से 3,44,539 ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 539 लोग और अब तक कुल 5,76,519 मरीज़ कोविड से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक दिन में कुल 1,33,621 सैंपल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,58,41,533 सैंपलों की जांच की गयी है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को रिलीज होगी

नयी दिल्ली। अभिनेता आर. माधवन अभिनीत फिल्म 'जीडीएन' अब सात अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अभिनेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल...

महिला वन अधिकारी पर हमले के 7 साल बाद पूर्व विधायक के भाई समेत 8 दोषी करार

हैदराबाद। तेलंगाना में वर्ष 2019 में एक महिला वन अधिकारी पर हुए हमले के मामले में आदिलाबाद जिले की एक अदालत ने तत्कालीन...

सरकार एआई-171 विमान हादसे की रिपोर्ट जल्द जारी कराने को हरसंभव प्रयास कर रही : नायडू

वडोदरा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जून 2025 में अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान एआई-171...

लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मैच नहीं, हिटमैन के संन्यास की खबरों पर BCCI ने लगाया विराम

नयी दिल्ली। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने ने शुक्रवार को मीडिया से खास बातचीत में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज...

सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गई दिल्ली पुलिस, अभिजीत बोले-अब मैं करूंगा आमरण अनशन

नई दिल्ली । शिक्षाविद और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रही उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने जबरन...

3 अगस्त से शुरू होगा सावन सोमवार, शिवालयों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे...