back to top

पीजीआई में स्तन कैंसर का 50 फीसदी इलाज मुफ्त

एंडोक्राइन सर्जरी के लिए बनेगी एक और ओटी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। कैंसर का इलाज बहुत ही महंगा है। राहत की बात है कि सरकार ने आयुष्मान योजना शुरू की है। संंजय गांधी पीजीआई में करीब 50 फीसदी स्तन कैंसर का इलाज इसी योजना के तहत मुफ्त किया जा रहा है। यह जानकारी संस्थान के एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.गौरव अग्रवाल ने दी।

वह संस्थान के लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में आयोजित विभाग के 34वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। वहीं विभाग द्वारा आयोजित एंडोक्राइन सर्जरी के 15वें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। डॉ. गौरव ने बताया कि आयुष्मान और मुख्यमंत्री राहत कोष समेत दूसरी सरकारी योजनाओं से गरीब मरीजों का इलाज पीजीआई में नि:शुल्क संभव हुआ है।

संस्थान के अकेले इंडोक्राइन सर्जरी विभाग में स्तन और थायराइड कैंसर के 50 फीसदी मरीजों के आपरेशन इन्हीं योजनाओं से किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीजीआई में सभी को इलाज के लिए तय शुल्क देना होता है लेकिन सरकारी योजनाओं की वजह से गरीब मरीजों और सरकारी कर्मचारियों का नि:शुल्क इलाज मुमकिन हुआ है। डॉ. गौरव ने कहा कि पीजीआई का इंडोक्राइन सर्जरी विभाग देश का पहला एकेडमी विभाग है।

यहां एमसीएच और पीडीसीसी कोर्स संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर के प्रति पहले की तुलना में महिलाओं एवं युवतियों में जागरूकता बढ़ी है। भारी संख्या में महिलाएं पहले चरण में अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रही हैं जिसकी वजह से इलाज की सफलता दर 90 फीसदी से अधिक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां जल्द ही एक और आपरेशन थियेटर की बनाया जायेगा।

अभी तक एंडोक्राइन विभाग की तीन ओटी हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में बेडों की संख्या भी बढ़ाई गई है। मौजूदा समय में 60 बेड हैं। जहां मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते एक साल में मरीजों की संख्या में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। राहत की बात है कि कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिनिधियों और संकाय सदस्यों तथा विदेशी संकाय सदस्यों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभाग के पूर्व छात्र भी एकत्र हुए और देश में एंडोक्राइन सर्जरी अभ्यास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समारोह का उद्घाटन पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने किया।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...