back to top

देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,111 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गयी और इस दौरान संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गयी है जो 86 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

आंकड़े के अनुसार 97 दिन बाद देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच लाख से कम 4,95,533 दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.06 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मामलों में 14,104 की कमी आयी है।   बृहस्पतिवार को 18,76,036 नमूनों की जांच की गयी। देश में अब तक 41,64,16,463 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

मजूदरी के लिये पंजाब ले जाए जा रहे 12 बच्चे छुड़ाए गए, पांच गिरफ्तार

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। यह लगातार 26वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार लगातार 51वें दिन संक्रमितों की तुलना में रोग से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। देश में 2,96,05,779 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 34.46 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

उत्तर प्रदेश में कोविड- 19 के 147 नये मामले, चार की मौत

आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में जिन 738 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 156 लोग, केरल के 146 लोग, तमिलनाडु के 97 लोग और कर्नाटक के 88 मरीज शामिल थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक संक्रमण से कुल 4,01,050 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के।,22,353, कर्नाटक के 35,222, तमिलनाडु के 32,818, दिल्ली के 24,983, उत्तर प्रदेश के 22,616, पश्चिम बंगाल के 17,758 और पंजाब के 16,086 मरीज शामिल थे।

अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में सुधार की गुंजाइश है- गडकरी  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...