back to top

कोविड-19 से अब तक 42,836 संक्रमित, 1,389 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के कारण मौत के मामले सोमवार को 1,389 हो गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 42,836 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मौत के 83 मामले सामने आए और रोगियों की संख्या में रिकार्ड 2,573 की वृद्धि दर्ज की गई।

मंत्रालय के अनुसार, इस समय 29,685 संक्रमित रोगियों का उपचार चल रहा है, वहीं 11,761 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस प्रकार अब तक इस बीमारी से करीब 27.45 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार शाम से अब तक संक्रमण से मौत के 83 मामले आए हैं जिनमें से 28 अकेले गुजरात से हैं। इनके अलावा मौत के 27 मामले महाराष्ट्र से, नौ मध्य प्रदेश से, छह राजस्थान से, तीन आंध्र प्रदेश से, दो-दो पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश से एवं एक-एक मामले हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक व उत्तराखंड से आए हैं।

देश में अब तक कुल मौत के मामलों को देखें तो सर्वाधिक ऐसे मामले महाराष्ट्र से आए हैं जहां 548 लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। गुजरात में 290, मध्य प्रदेश में 165, राजस्थान में 71, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 45, आंध्र प्रदेश में 36 तथा पश्चिम बंगाल में 35 लोगों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में अब तक 30 लोगों की मृत्यु संक्रमण के कारण हो चुकी है, वहीं तेलंगाना में 29, कर्नाटक में 26, पंजाब में 21, जम्मू कश्मीर में आठ, हरियाणा में पांच तथा केरल एवं बिहार में चार-चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार, झारखंड में कोविड-19 से तीन, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम तथा उत्तराखंड में एक-एक रोगी की मौत हो चुकी है। सोमवार की शाम को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं जिनकी संख्या 12,974 है, इसके बाद गुजरात में 5,428, दिल्ली में 4,549, तमिलनाडु में 3,023, मध्य प्रदेश में 2,942, राजस्थान में 2,886 और उत्तर प्रदेश में 2,742 मामले संक्रमण के आए हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या बढ़कर 1,650 हो गई है तो तेलंगाना में 1,082, पंजाब में 1,102, पश्चिम बंगाल में 963, जम्मू कश्मीर में 701, कर्नाटक में 642, बिहार में 517 और केरल में 500 मामले आए हैं।

हरियाणा में अब तक 442 लोग संक्रमण से ग्रस्त हो चुके हैं, वहीं ओडिशा में 163, झारखंड में 115, चंडीगढ़ में 94, उत्तराखंड में 60, छत्तीसगढ़ में 57, असम में 43, लद्दाख में 41, हिमाचल प्रदेश में 40, अंडमान निकोबार में 33, त्रिपुरा में 16, मेघालय में 12, पुडुचेरी में आठ, गोवा में सात, मणिपुर में दो, मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...