back to top

यूपी में कोरोना के 404 नए मामले, छह और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से छह और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 404 नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से छह और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 8576 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 404 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, जबकि इसी अवधि में 666 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त 8881 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अब तक संक्रमण से 5,79,071 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर अब 97.70 प्रतिशत हो गई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कुल 1,28,073 नमूनों की जांच की गई, अब तक कुल 2,62,14,905 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 22,643 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई थी। बाकी बचे स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी को टीका लगाया जाएगा। टीके की दूसरी खुराक आगामी 15 फरवरी को लगाई जाएगी।

प्रसाद ने सभी लोगों से अपील की है कि जब तक टीके की दोनों खुराक नहीं मिल जाती और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने इस मौके पर कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश एवं क्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की संक्रमण को नियंत्रित करने की योजना कारगर सिद्घ हो रही है। यही वजह है कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 9000 से भी कम हो गई है। सहगल ने बताया कि संक्रमण का प्रसार कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार दिलाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों और परिषदों से कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं, उनको भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.11 लाख नई कुटीर, लघु एवं मंझोली (एमएसएमई) इकाइयों को 23,533 करोड़ रुपए बैंकों द्वारा ऋण वितरित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...