back to top

जापान में बाढ़ से 40 लोगों की मौत, कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

तोक्यो। दक्षिणी जापान में तीन दिनों से जारी भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 40 हो गई, जिनमें एक नदी के किनारे स्थित नर्सिंग होम के बाढ़ की चपेट में आने से डूब 14 लोग शामिल हैं। सेना के जवानों और अन्य बचाव दल ने बाढग़्रस्त कुमा नदी के किनारे कीचड़ और मलबे के बीच अपना काम किया, जहां कई घर और इमारतें पूरी तरह से डूबी हैं।

मौसम एजेंसी ने उत्तरी क्यूशू के तीन प्रिफेक्चर में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की। द्वीप का दक्षिणी क्षेत्र पूरे सप्ताहांत भारी बारिश से त्रस्त रहा। कुमामोतो शहर में नदी के किनारे बसे इलाके सहित क्यूशू से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों को घर छोडऩे की सलाह दी गई है।

कुमामोतो शहर से 40 शव बरामद किए गए। मृतकों में कुमा नदी के बगल के स्थित नर्सिंग होम के 14 बुजुर्ग शामिल हैं। कुमामोतो से कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नौकाओं के जरिए बाहर निकाला गया है। रक्षा बल, तट रक्षक और दमकल विभाग के 40,000 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। बाढ़ और जमीन धंसने के कारण सेंजुएन देखभाल केन्द्र में रहने वाले करीब 65 लोग और उनकी देखभाल करने वाले 30 व्यक्ति वहां फंस गए थे।

इसके बाद वहां फंसे रह गए शेष 51 लोगों को रविवार को बचा लिया गया। स्थानीय राफ्टिंग कम्पनी के संचालक शीगेमिस्तो ने सरकारी प्रसारक एनएचके को बताया कि कुल 18 लोग मारे गए हैं जबकि 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं रविवार दोपहर तक अन्य 14 लापता थे। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कई लोग अब भी बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...