back to top

दुनिया में कोरोना से 4.43 करोड़ संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.43 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 25 लाख 20 हजार 179 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.74 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में एक हफ्ते में पांच लाख नए मामले सामने आ चुके हैं। इसी दौरान 5600 लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, फ्रांस सरकार ने एक महीने के लॉक डाउन की तैयारी कर रही है।

वहीं, अमेरिका में 90.39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2.32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी। वहीं, फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा। बुधवार रात राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान लॉकडाउन की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही कुछ और प्रतिबंधों का ऐलान भी किया जा सकता है। खास बात ये है कि पहली बार सरकार यह बता सकती है कि पर्यटकों को लेकर उसकी रणनीति क्या है। वहीं, चीन में 27 अक्टूबर को 42 नए मामले सामने आए। ये सभी मामले शिनजियांग में सामने आए हैं। हेल्थ अथॉरिटी ने कहा है कि 22 केस लोकल ट्रांसमिशन के हैं। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है।

इसकी वजह यह है कि चीन अक्सर यह दावा करता है कि उसके यहां लोकल मामले नहीं हैं। चीन में अब कुल मिलाकर 85,868 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 4634 है। वहीं, ब्रिटेन सरकार ने फैसला किया है कि देश के हेल्थ नेटवर्क जिसे एनएचएस कहा जाता है, के सभी वर्कर्स को क्रिसमस के पहले ही वैक्सीन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...