back to top

देश में कोरोना के 36,595 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 95.71 लाख

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 36,595 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 95.71 लाख के पार चली गई। इनमें से 90 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 36,595 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,71,559 हो गई है। वहीं 540 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,188 हो गई है। देश में अब तक 90,16,289 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 4,16,082 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.35 फीसदी है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि अब तक 14,47,27,749 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से गुरुवार को 11,70,102 नमूनों का परीक्षण किया गया। पिछले 24 घंटे में 540 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 115 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 82, पश्चिम बंगाल में 49, हरियाणा में 32, केरल और उत्तर प्रदेश में 31-31, छत्तीसगढ़ में 22 और पंजाब तथा राजस्थान में 20-20 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1,39,188 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें से महाराष्ट्र में 47,472, कर्नाटक में 11,821, तमिलनाडु में 11,747, दिल्ली में 9,424, पश्चिम बंगाल में 8,576, उत्तर प्रदेश में 7,848, आंध्र प्रदेश में 7,014, पंजाब में 4,862, गुजरात में 4,031, मध्य प्रदेश में 3,300 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि मृतकों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे। मंत्रालय ने बताया, हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ें पुष्टि और मिलान का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...