back to top

भारत में अवैध रूप से बिक रहे हैं 36 ई-सिगरेट ब्रांड

नई दिल्ली भारत में ई-सिगरेट कंपनियों के प्रवेश को रोकने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रयासों के बावजूद एक हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि 36 ब्रांड पिछले तीन सालों से देश में ऐसे अवैध उपकरण (ई-सिगरेट) बेच रहे हैं।

31 मई को विश्व तंबाकू दिवस से पहले जारी यह सर्वेक्षण नई दिल्ली के गैर लाभकारी संगठन कंज्यूमर वॉयस ने किया है। यह संगठन लोगों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सरकार को सलाह देता है।

ई-सिगरेट ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए निकोटिन को आकर्षक रूप में पेश किया जाता है। इनकी ब्रांडिंग कम नुकसान पहुंचाने वाले उत्पाद के तौर पर की जाती है जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह सच नहीं है।

उपकरण तंबाकू उत्पादन, वितरण एवं उपयोग पर मौजूदा राष्ट्रीय कानून के दायरे में नहीं आते लेकिन स्वास्थ्य के लिए पारंपरिक सिगरेट जितने ही नुकसानदेह होते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई-सिगरेट कंपनियों के भारत में प्रवेश को रोकने को लेकर वाणिज्य मंत्रालय में कई पत्र लिखे हैं और देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इन उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की अपील कर रहे हैं।

पूर्व के अध्ययनों में पाया गया है कि 10 साल से कम उम्र में ई-सिगरेट का प्रयोग और हुक्का पीना शुरू करने वाले छात्रों की संख्या पिछले 15 साल में 26 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो गई है। हालिया अध्ययन से सामने आया है कि दिल्ली में ई-सिगरेट के आठ ब्रांड ऑनलाइन एवं दुकानों दोनों जगह पर इनकी बिक्री कर रहे हैं। इसी तरह ए ब्रांड मुंबई, लखनऊ एवं देश के अन्य हिस्सों में भी उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...