back to top

उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 34.40 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को दोपहर एक बजे तक 34.40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वे हैं … शाहजहांपुर (अनुसूचित जाति), खीरी, हरदोई (अनुसूचित जाति), मिश्रिख (अनुसूचित जाति), उन्नाव, र्फूखाबाद, इटावा (अनुसूचित जाति), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (अनुसूचित जाति), झांसी और हमीरपुर।

कार्यालय ने बताया कि दोपहर एक बजे

कार्यालय ने बताया कि दोपहर एक बजे तक औसतन 34 . 40 फीसदी मतदान हुआ। कार्यालय के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक 39.06 फीसदी मतदान खीरी में हुआ। सबसे कम 32 . 34 प्रतिशत मतदान कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में हुआ। दोपहर एक बजे तक शाहजहांपुर में 33 . 78 प्रतिशत मतदान हुआ। हरदोई में 32 . 60 प्रतिशत, मिश्रिख में 32 . 40, उन्नाव में 33 प्रतिशत, र्फूखाबाद में 33 . 40 प्रतिशत मतदान हुआ। इटावा में 33 . 60 फीसदी, कानपुर में 34 . 38, अकबरपुर में 33, जालौन में 33 . 94 प्रतिशत, झांसी में 38 . 8. और हमीरपर में 37 . 36 प्रतिशत मतदान हुआ। चौथे चरण का मतदान इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि भाजपा सभी 13 सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर चल रही है। इनमें कन्नौज सीट भी शामिल है।

एकमात्र ऐसी सीट थी जो 2014 के लोकसभा चुनाव में

कन्नौज एकमात्र ऐसी सीट थी जो 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के खाते में गई थी । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव यहां से जीती थीं। भाजपा ने चार सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं … शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख और हरदोई । सपाबसपा गठबंधन की बात करें तो बसपा के छह और सपा के सात प्रत्याशी मैदान में हैं। खीरी, उन्नाव, हरदोई, इटावा, कन्नौज, कानपुर और झांसी से सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी सीटों पर बसपा है। कांग्रेस ने 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कन्नौज में उसने किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। डिम्पल (कन्नौज) के अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (र्फूखाबाद), श्रीप्रकाश जायसवाल (कानपुर), उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर), भाजपा सांसद साक्षी महाराज (उन्नाव) और कांग्रेस नेता अनु टंडन (उन्नाव) की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

गुजरात के अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

मऊ। जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने...

गुजरात के अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

मऊ। जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने...

नीली नहीं अब विश्व कप में भगवा जर्सी पहनेंगी भारतीय हॉकी टीमें

नयी दिल्ली। भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच विश्व कप में पारंपरिक नीली जर्सी नहीं...

पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने RAF के हथियारों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के विरोध...

2013 में पदार्पण करने वाले 38 वर्ष के रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

मुंबई।आस्ट्रेलिया में 2020.21 दौरे पर सिताराहीन भारतीय टीम को टेस्ट श्रृंखला में अपनी कप्तानी में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य...