back to top

यूपी में सामने आये 3,064 नये मामले, 63 और की मौत

  • लखनऊ में 454 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 11 ने तोड़ा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों की स्थिति पिछले कुछ दिनों में काफी संभाली है, लेकिन महामारी से मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। सोमवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 3,064 नये मामले मिले हैं, जबकि 63 और लोगों की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ की स्थिति भी धीरे-धीरे पटरी पर आती दिख रही है। यहां 454 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि 11 की जान चली गयी है।

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण की रफ़्तार धीमे होती लग रही है। पिछले कई दिनों से हर दिन मिलने नये मामलों में कमी आयी है। यूपी में अब कुल 4,20,280 महामारी से पीड़ित मिल चुके हैं। लेकिन, रोज़ मरने वालों की संख्या अभी कम होती नहीं नज़र आ रही है। प्रदेश में अब तक कुल 6092 लोग दम तोड़ चुके हैं।

सोमवार को मरने वालों में कानपुर नगर के 8, वाराणसी के 5, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली के 3-3, जौनपुर, आजमगढ़, ग़ाज़ीपुर, पीलीभीत, हापुड़, एटा के 2-2, बलरामपुर, कन्नौज, संत कबीर नगर, मैनपुरी, बदायूं, सोनभद्र, रायबरेली, चंदौली, सीतापुर, बस्ती, हरदोई, रामपुर, मुज़फ्फरनगर, देवरिया, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, मुरादाबाद, मेरठ के 1-1, मरीज़ शामिल हैं।

लखनऊ में हालात अब थोड़ा सुधरते नज़र आ रहे हैं। यहां अब तक कुल 55280 पीड़ित मिल चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या भी बढ़ कर 742 हो गयी है। लखनऊ के अलावा कानपुर नगर में 196, गौतम बुद्ध नगर में 186, ग़ाज़ियाबाद में 162, मेरठ में 145, प्रयागराज में 144, गोरखपुर में 133 और मुरादाबाद में 103 नये मरीज़ मिले हैं। वाराणसी, बरेली, झांसी और अलीगढ जिलों में बड़े दिनों के बाद नये पीड़ितों की संख्या 100 के नीचे चली गयी है।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,269 व्यक्ति इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,66,321 पीड़ित पूरी तरह से रिकवर होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87.75 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 45,024 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 21,361 लोग हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में 3,525 लोग ईलाज करा रहे हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में रविवार को एक दिन में कुल 1,49,272 सैंपल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,08,88,520 सैंपलों की जांच की गयी है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...