back to top

प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य और सभी सांसदों ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देते हुए अगले एक साल तक 30 फीसदी कम वेतन लेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को यह जानकारी देने के साथ कहा कि राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, और कई राज्यों के राज्यपालों ने भी अपने वेतन में कटौती का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही कैबनेट ने यह फैसला भी किया कि सांसद निधि को दो साल के लिए निलंबित किया जाएगा। जावड़ेकर के मुताबिक इसकी पेशकश प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सांसदों ने कोरोना संकट के मद्देनजर खुद की थी जिसके बाद कैबिनेट ने इस निर्णय पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बताया कि सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के संदर्भ में अध्यादेश को मंजूरी दी गई।

जावड़ेकर ने कहा कि यह कटौती 1 अप्रैल 2020 से लागू होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सांसदों ने खुद अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की पेशकश की थी। इसके मद्देनजर सांसदों के वेतन में एक साल के लिए 30 फीसदी की कटौती का निर्णय हुआ। मंत्री के मुताबिक सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़ा कानून है, इसलिए अध्यादेश का निर्णय हुआ और संसद के आगामी सत्र के दौरान कानून में संसोधन वाले इस अध्यादेश पर संसद की मंजूरी ली जाएगी।

मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई। जावड़ेकर ने कहा, कैबिनेट ने देश भर में कोविड-19 के प्रभाव को कम करने और स्वास्थ्य प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 2020-21 और 2021-22 के दौरान सांसद निधि के अस्थाई निलंबन को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और कई राज्यों के राज्यपालों ने भी स्वेच्छा से वेतन में 30 फीसदी में कटौती के लिए पत्र लिखा है।

मंत्री ने कहा, कल्याकारी कार्याे की शुरुआत अपने घर से होती है। सभी ने इसी भावना से निर्णय लिया है। जावड़ेकर ने कहा कि वेतन में कटौती और सांसद निधि के निलंबन के रूप लिए गए दोनों निर्णय कोरोना के खिलाफ केंद्र एवं राज्य सरकारों की लड़ाई को नई दिशा देने वाले और महत्वपूर्ण साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

सीएम याेगी बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी एनडीए की सरकार, भाजपा के नेतृत्व में लगेगी हैट्रिक

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, निवेश और आधारभूत...

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बिजनौर के 16 सूचीबद्ध अस्पतालों पर गिरी गाज

10 अस्पतालों समेत 6 चिकित्सालयों को निलंबन नोटिस व भुगतान पर रोक, गुणवत्ता मानकों और स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर हुई...

काशी को बड़ी सौगात, गंगा और वरुणा के समानांतर दो बड़ी एलिवेटेड रोड निर्माण को मंजूरी

14447.64 करोड़ की लागत से 6 लेन वाला ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा,46.039 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से पूर्वांचल के यातायात में आएगा सुधार,काशी विश्वनाथ...

2029 तक ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज

संवैधानिक संशोधनों के बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का लक्ष्यपीपी चौधरी बोले-अर्थव्यवस्था को होगा बड़ा लाभ, सात लाख करोड़ का होगा...

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर, 38 भवन होंगी जमींदोज

रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण को माना अवैध , सुनवाई के बाद जारी किया गया ध्वस्तीकरण का आदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता।...

सीएम योगी बोले-2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए न रोजगार था और न...