back to top

यूपी में फिर मिले रिकॉर्ड 3578 नये मामले, 31 और की मौत

कुल केसों का आंकड़ा 70 हज़ार के पार, मरने वालों की 1456 हुई

लखनऊ में 312 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 और की गयी जान

कानपुर नगर में सामने आये 248 और मामले, 5 की मृत्यु

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बना हुआ है। सोमवार को प्रदेश में संक्रमण के एक बार फिर रिकॉर्ड 3578 नये मामले मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 70 हज़ार पार करके 70983 पहुंच गयी है। महामारी से सोमवार को 31 और लोगों की मौत हो गयी है।

संक्रमण से सोमवार को सबसे ज़्यादा 6 लोगों की मौत राजधानी लखनऊ जबकि कानपुर नगर में भी 6 की जान चली गयी है। इसके अलावा झांसी में 3, प्रयागराज में 2, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, ग़ाज़ीपुर, सहारनपुर, देवरिया, शाहजहांपुर, मुज़फ्फरनगर, कन्नौज, गोंडा, भदोही, फर्रुखाबाद, फतेहपुर और आंबेडकर नगर में 1-1 मरीज़ों की मृत्यु हो गयी है। प्रदेश में अब तक महामारी से 1456 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कुछ धीमी पड़ी है। हालांकि इसके बावजूद लखनऊ में 312 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। संक्रमण से सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के एक पूर्व कर्मचारी की मृत्यु हुई है। पूर्व कर्मचारी की कोरोना के तीन बेटे है विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों में तैनात हैंl इसके अलावा बस्ती निवासी एक 65 वर्षीय और एक उन्नाव निवासी 70 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मौत हो गयी है।

लखनऊ के बाद सोमवार को सबसे ज़्यादा 248 नये केस सामने आये हैं। प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों में प्रयागराज में 162, वाराणसी में 146, शाहजहांपुर में 139, ग़ाज़ीपुर में 130, जौनपुर में 116, बरेली में 114, हरदोई में 95, हापुड़ में 78, गोरखपुर में 76, सिद्धार्थ नगर में 73, रामपुर में 68, झांसी में 67, गोंडा में 64, ग़ाज़ियाबाद में 62, कन्नौज में 58, आजमगढ़ में 57, अलीगढ में 54, बुलंदशहर में 52, चंदौली, बस्ती में 50-50, अमरोहा, बहराइच और हमीरपुर में 49-49 नये मामले मिले हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 26,204 कोरोना के मामले एक्टिव हैं और जिनका अलग-अलग जगह इलाज चल रहा है। अब तक 42,833 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 3,738 लोग होम आइसोलेशन में है।

प्रदेश ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की जांच में 19 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक 19,41,259 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के तहत कुल 4,073 पूल की जांच की गयी, जिसमें 3,803 पूल 5-5 सैंपल के और 270 पूल 10-10 सैंपल की जांच की गयी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के तहत 1,91,899 सर्विलांस टीम द्वारा 1,38,07,273 घरों के 7,73,00,206 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि हर जिले में स्टैटिक बूथ बनाये गये है जहां पर लोग अपनी जांच करा सकते है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क, गमछा, दुपट्टा का प्रयोग करते हुए अपने मुंह व नाक को ज़रूर ढंके और दो गज की दूरी बनाये रखे।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...