back to top

दुनिया में कोरोना से 3.63 करोड़ लोग संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.63 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 74 लाख 08 हजार 529 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.60 लाख के पार हो चुका है। यूरोप के ज्यादातर देशों में संक्रमण की दूसरी लहर परेशानी का सबब बन गई है। फ्रांस के बाद स्पेन और अब जर्मनी में हालात खराब होते जा रहे हैं। बर्लिन में तो 70 साल बाद पहली बार नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

वहीं, जर्मनी की राजधानी बर्लिन में सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। 70 साल में पहली बार यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। हमेशा गुलजार रहने वाला बर्लिन शहर अब शांत नजर आ रहा है। शनिवार से यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक किसी तरह की कारोबारी गतिविधियां नहीं होंगी। बार और रेस्टोरेंट्स पूरी तरह बंद रहेंगें। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर चिंता जाहिर की है।

संगठन के मुताबिक, यहां साइंस के अलावा भी कुछ उपाय करने की जरूरत है ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके। स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में हालात खराब होते जा रहे हैं। उधर, ब्राजील में मंगलवार को कुल 41 हजार 906 नए मामले सामने आए। 11 सितंबर के बाद यह एक दिन में सामने आए नए मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसी दौरान 819 लोगों की मौत भी हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 47 हजार 494 हो गया है। ब्राजील सरकार ने कहा है कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर मानकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...