back to top

यूपी में 2984 नये मामले और 39 की मौत, लखनऊ में मिले रिकॉर्ड 429 कोरोना संक्रमित

  • 64145 संक्रमित, अब तक 1387 की गयी जान

लखनऊ। सूबे में कोरोना वायरस का संक्रमण बुरी तरह फैल रहा है। स्थिति यह है कि माह जुलाई में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 2984 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले लखनऊ में ही 429 संक्रमित मिले हैं। हालांकि लखनऊ में मरने वालों की संख्या तीन रही है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण से कुल 39 और मौतें हुई ।

अबतक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1387 हो गयी है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 64145 हो गयी है। जुलाई के मध्य से प्रदेश में संक्रमण के प्रसार ने गति पकड़ी जो अब काफी रफ्तार पकड़ चुकी है। प्रदेश में कल यानी शुक्रवार को सबसे ज्यादा 2712 संक्रमित मिले थे, लेकिन आज यानी शनिवार को इनकी संख्या 2984 हो गई है। जुलाई में लगातार हर दिन ज्यादा मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है। प्रदेश में अब तक 39903 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 1387 ने दम तोड़ा है।

प्रदेश में अब तक 22452 एक्टिव केस

प्रदेश में अब तक 22452 एक्टिव केस हैं। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने बताया कि बीते 24 घंटे की जो सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आई है, वह राजधानी लखनऊ के लिए बेहद ही खतरनाक है। लखनऊ में 24 घंटे में 429, बलिया में 174, कानपुर में 171, वाराणसी में 164 व गाजियाबाद में 101 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। श्रावस्ती प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां पर बीते 24 घंटा में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।

मेरठ में 49, झांसी 47, बाराबंकी में 59, अलीगढ़ 42, संतकबीरनगर में 53, गाजीपुर में 47 व औरैय्या में 41 कोरोना संक्रमित मरीज मिलें हैं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार शाम को भेजे गए 4849 सैंपल की सुबह रिपोर्ट आई है। जिसमें 312 पॉजिटिव केस हैं। इनमें 150 लखनऊ, 47 बाराबंकी, 32 कन्नौज, 20-20 हरदोई व सम्भल, 19 शाहजहांपुर, 15 मुरादाबाद, तीन उन्नाव, दो-दो गोरखपुर, सीतापुर और एक-एक अमेठी व महोबा के पॉजिटिव हैं।

यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 62 फीसद रोगी अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। यूपी में अब तक 60816 लोग संक्रमित हुए हैं और इसमें से 33712 अब तक ठीक हो चुके हैं। जून में स्वस्थ होने वालों की दर करीब 70 फीसद तक पहुंच गई थी। जुलाई में ज्यादा संख्या में मरीज मिलने के कारण इसमें करीब आठ प्रतिशत की गिरावट आई है। मुरादाबाद में केजीएमयू और एंटीजन किट की जांच में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। शनिवार को दिल्ली रोड के निजी अस्पकताल के मैनेजिंग डायरेक्ट्रर (एमडी) समेत 22 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...