back to top

दुनिया में अब तक 2.8 करोड़ लोग संक्रमित

वाशिंगटन। कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 2 करोड़ 89 लाख 38 हजार 95 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 24 हजार 558 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 8 लाख 5 हजार 760 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दो अमेरिकी कंपनियों ने वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल शुरू करने का ऐलान किया है।

फाइजर और बायोएनटेक फार्मा कंपनी ने रविवार को कहा कि जल्द ही ट्रायल के अगले फेज के लिए वालेंटियर्स का चयन शुरू होगा। तीसरे फेज में 44 हजार लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। कंपनी ने पहले इस फेज के लिए 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था।

वहीं, ब्रिटेन सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ इलाकों में इन पाबंदियों को लागू करने का फैसला किया है। करीब 80 लाख लोगों को इसका पालन करना होगा। देश में अब तक 3 लाख 67 हजार 592 मामले सामने आए हैं और 41 हजार 712 मौतें हुई हैं। वहीं, ईरान कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू करेगा।

देश में जानवरों पर इस वैक्सीन का ट्रायल पहले ही पूरा किया जा चुका है। ईरान यूनिवर्सिटी आॅफ मेडिकल साइंस के डीन जलील के. ने इसकी जानकारी दी। वहीं, इराक में 1970 और 1980 के दशक में प्रसिद्ध फुटबाल स्टार नदीम शाकर की कोरोना से मौत हो गई। 63 साल के शाकर इराक की फुटबाल टीम में बेहतरीन डिफेंडर रहे। वह इराक की नेशनल टीम के कोच भी रहे। शुक्रवार को इरबिल शहर के एक लोकल हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...