back to top

यूपी में कोरोना के 2,610 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,610 नए मामले सामने आए और इस महामारी से 46 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,589 हो गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से 2,610 लोग संक्रमित पाए गए जबकि इसी अवधि में 3,538 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब स्वस्थ होने की दर बढ़कर 90.69 प्रतिशत हो गई है। प्रसाद ने बताया कि अब सक्रिय मामलों की संख्या 35,263 रह गई है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 4,08,083 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इस समय 16,369 लोग घरों में पृथक-वास में हैं जबकि निजी अस्पतालों में 2,994 लोगों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सावधान रहना जरूरी है। प्रसाद ने कहा कि आयु वर्ग के हिसाब से संक्रमण पर नजर डालें तो शून्य से 20 वर्ष की आयु में 13.76 प्रतिशत, 21 से 40 वर्ष की आयु में 47.61 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष के आयु समूह में 29.06 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक 9.57 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...