back to top

यूपी में कोरोना के 2278 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गई तथा 2278 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 21 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस दौरान राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मेरठ में तीन, आगरा में दो तथा कानपुर नगर, गौतम बुद्घ नगर, झांसी, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, हरदोई, मथुरा, गाजीपुर, सोनभद्र, पीलीभीत, कौशांबी तथा बागपत में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2278 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 315 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा गौतम बुद्घ नगर में 214, मेरठ में 160 और गाजियाबाद में 145 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,05,426 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4,75,175 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 94 से ज्यादा हो चुका है। वही पॉजिटिविटी रेट करीब 1.3ञ् है। कुमार ने बताया कि राज्य में इस वक्त 22,949 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में संक्रमण की मामलों में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है जो चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों में सर्विलांस, सेंपलिंग और टेस्टिंग पर काफी ध्यान देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह संतोषजनक है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश अब भी ग्रीन कैटेगरी में है। हमारी कुल पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से कम है। कई राज्यों में यह 17-18% तक है।

RELATED ARTICLES

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, हजारों से अधिक वाहन फंसे

जम्मू । लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग...

राहुल गांधी की डीयू को चेतावनी, बोले- छात्रों को धमाकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नई दिल्ली। लोकसभा नेता राहुल गांधी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय...

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो...