back to top

यूपी में कोरोना के 2,183 के नये मामले, 25 और की मौत

  • लखनऊ में मिले 301 पॉजिटिव, चार ने तोड़ा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार घटते-बढ़ते मामलों की वजह से स्थिति अभी भी स्थिर नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में फिर कोरोना संक्रमण के 2,183 नये मामले मिले हैं, जबकि 25 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी 301 और पॉजिटिव मिले हैं और चार की मौत हो गयी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी दर लगातार 94 फीसदी से ऊपर बनी हुयी है।

प्रदेश में एनसीआर, खास कर गौतम बुद्ध नगर, मेरठ और ग़ाज़ियाबाद में एक बार फिर संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्थिति चिंताजनक बन रही है। शुक्रवार को ग़ाज़ियाबाद में 171, मेरठ में 166 और गौतम बुद्ध नगर में 134 नये मामले मिले हैं। वैसे यूपी में अब तक संक्रमण के कुल 5,10,142 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं।

इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 7,327 हो गया है। राजधानी को छोड़ कर मरने वालों में कानपुर नगर के 4, मेरठ के 3, प्रयागराज, वाराणसी के 2-2, ग़ाज़ियाबाद, अयोध्या, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, मुज़फ्फरनगर, जौनपुर, मथुरा, इटावा, बस्ती और एटा के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ में संक्रमण की वजह से बनी स्थिति स्थिर नहीं हो पा रही है। प्रदेश की तरह यहां भी अब तक कुल 65,617 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं और महामारी के चलते 938 की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...