back to top

देश में कोरोना के 20,549 नए मामले, 98.34 लाख मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,549 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,02,44,852 हो गई है, जबकि इनमें से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 98.34 लाख हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। लोगों के संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 95.99 प्रतिशत है।

सुबह आठ बजे जारी इन आंकड़ों के अनुसार 286 और रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 98,34,141 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे संक्रमण से उबरने की दर 95.99 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोविड-19 मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार नौवें दिन तीन लाख से कम रही। देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,62,272 है, जो कुल संक्रमितों का 2.56 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 29 दिसंबर तक 17,09,22,030 नमूनों की जांच की चुकी है। इनमें से 11,20,281 जांच मंगलवार को की गई। मंत्रालय के अनुसार 286 और रोगियों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 68, पश्चिम बंगाल में 30, दिल्ली में 28 और केरल में 24 रोगियों की मौत हुई। देश में अब तक कुल 1,48,439 रोगियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 49,373 लोगों की मौत हुई।

इसके अलावा तमिलनाडु में 12,092, कर्नाटक में 12,074, दिल्ली में 10,502, पश्चिम बंगाल में 9,655, उत्तर प्रदेश में 8,340, आंध्र प्रदेश में 7,100 और पंजाब में 5,322 रोगियों की मौत हुई। मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक रोगियों की मौत विभिन्न रोगों से ग्रस्त होने के चलते हुई। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। साथ ही उसने कहा कि राज्यवार आंकड़ों का सत्यापन और मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...