back to top

दुनिया में 2.83 करोड़ लोगों ने कोरोना को हराया

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.77 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.81 लाख के पार हो चुका है।

चीन किंगडाओ शहर की पूरी 90 लाख आबादी का टेस्ट करने की योजना बना रहा है। ये टेस्ट महज 5 दिन में कर लिए जाएंगे। हाल ही में किंगडाओ में वायरस के माइनर आउटब्रेक की बात सामने आई थी। देश में अब तक 85 हजार 578 मामले सामने आए हैं और 4634 मौतें हुई हैं। वहीं, मैक्सिको में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3175 नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 17 हजार 503 हो गया है। अब तक यहां 83 हजार 781 मौतें हुई हैं। वहीं, इजराइल में बीते 24 घंटे में 618 नए मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 90 हजार 493 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अब तक यहां 2 लाख 28 हजार 658 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 1980 मौतें हुई हैं।

उधर, फ्रांस में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 26 हजार 896 मामले सामने आए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा संक्रमित बीते शुक्रवार को मिले थे। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 18 हजार 873 हो गया है। वहीं, नेपाल में बीते 24 घंटे में 5,008 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 5 हजार 684 हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुछ हफ्तों से देश में संक्रमण बढ़ा है। यहां पर बीते 4 हफ्ते में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है। राजधानी काठमांडू सबसे ज्यादा प्रभावित है।

RELATED ARTICLES

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में शहरी पौधा का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहरी संयंत्र द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में शहरी पौधा का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहरी संयंत्र द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...