back to top

यूपी में कोरोना से 1879 नए मामले, 28 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 28 और लोगों की मौत हो गई तथा 1879 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से 28 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ राजधानी लखनऊ में ही 11 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा प्रतापगढ़ में दो तथा कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, बाराबंकी, आजमगढ़, हरदोई, इटावा, बुलंदशहर, गोंडा, सुल्तानपुर, रायबरेली, सोनभद्र तथा ललितपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में पिछले कई दिनों तक चले गिरावट के सिलसिले के बाद कोविड-19 से मौतों की संख्या फिर बढ़ गई है।

राज्य में इस वायरस संक्रमण से अब तक 7,131 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1879 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 221 नए मरीजों का पता लगा है। इसके अलावा मेरठ में 164 गौतम बुद्ध नगर में 148 और गाजियाबाद में 141 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में इस वक्त 23,150 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बुधवार को राज्य में 1,55,220 नमूनों की कोविड जांच की गई राज्य में अब तक 1,56,09,500 नमूने जांचे जा चुके हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने राज्य में कोविड-19 से मौतों की संख्या में फिर से बढ़ोत्तरी होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कई बार लक्षण सामने आ जाने के बाद भी लोग समय से अपनी जांच नहीं करा रहे हैं। जब तक वे अस्पतालों में पहुंचते हैं तब तक देर हो चुकी होती है।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि दिल्ली के आसपास के इलाकों में संक्रमण बढ़ने की घटनाएं हुई हैं। लोग एहतियात रखें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस वक्त ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर त्यौहार के समय में। जहां आना जाना अति आवश्यक ना हो, वहां न जाएं।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...