back to top

देवीपाटन मण्डल में मिले कोरोना वायरस के 18 नए मामले

गोण्डा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मण्डल में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं। बलरामपुर जिले में आठ, गोण्डा में चार तथा बहराइच और श्रावस्ती में कोविड-19 के तीन-तीन नए मरीज मिले हैं। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि गोण्डा जिले में रविवार को चार नए मरीज पाए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इनमें से तीन मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं।

इस प्रकार से जिले में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों की संख्या 29 है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई 26 वर्षीय गर्भवती महिला को जिला मुख्यालय स्थित सतीश चन्द्र पाण्डेय मेमोरियल कोविड-19 लेवल-दो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इसके अलावा देर रात लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में भी तीन पुरुषों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि दो दिन पहले एक वाहन से 17 लोगों के साथ गोण्डा आए थे।

कुमार ने बताया कि उन्हें यहां जांच करने के उपरान्त उतरौला रोड पर स्थित स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज में पृथक केन्द्र में रखा गया था। उनके नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में तीनों सगे भाई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्हें तत्काल कोविड-19 लेवल-वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि बलरामपुर जिले में रविवार को नमूनों की जांच में आठ व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। एक मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुका है।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में आठ व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लेवल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 19 है। आयुक्त ने बताया कि बहराइच जिले में संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार देर शाम जिले में तीन और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक संक्रमण के कुल 42 मामले सामने आ चुके हैं। आठ मरीज उपचारित होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार संक्रमण का इलाज करा रहे मामलों की संख्या 34 है। मरीजों को चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जिले में भी रविवार को तीन नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमण के कुल 17 मरीज सामने आ चुके हैं। चार मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और एक की उपचार के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई थी। 12 मरीजों का भंगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बनाए गए कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल में उपचार चल रहा है। आयुक्त ने बताया कि जिन गांवों से नए मरीज मिले हैं, उन्हें सील कर दिया गया है। श्रावस्ती के तीनों युवक मुंबई से आए थे। उन्हें गांव में ही घर पर ही पृथकवास में रखा गया था।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...