back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 1,788 नये मामले, 25 और की मौत

  • लखनऊ में 220 निकले कोरोना पॉजिटिव, तीन की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के नये मामलों की संख्या फिलहाल धीरे-धीरे कम हो रही है। सोमवार को प्रदेश में 1788 नये मामले मिले हैं, जबकि महामारी से 25 और लोगों की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में भी हालात अब बेहतर दिख रहे हैं। यहां 220 नये पीड़ित मिले हैं और तीन की जान चली गयी है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते गंभीर बनी स्थिति अब बेहतर होती दिख रही है। इसके साथ ही रोज़ हो रही मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। यहां मार्च के दूसरे हफ्ते के बाद से अब तक अब तक संक्रमण के कुल 4,87,602 मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 7,076 हो गया है।

लखनऊ को छोड़ कर प्रदेश में सोमवार को मेरठ के 3, प्रयागराज, वाराणसी के 2-2, कानपुर नगर, गोरखपुर, बाराबंकी, देवरिया, जौनपुर, कुशीनगर, बुलंदशहर, बस्ती, प्रतापगढ़, गोंडा, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, कन्नौज और मिर्ज़ापुर के 1-1 मरीज़ों की मौत हो गयी।

राजधानी लखनऊ में भी स्थिति काफी हद तक संभल गयी है। यहां लगातार एक्टिव केसेस की संख्या कम हो रही है। लखनऊ में सोमवार को मिले नये पीड़ितों के बाद अब तक कुल 62,871 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इसके अलावा शहर और इसके आसपास के इलाकों में मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़ कर 896 हो गया है।

हालांकि, प्रदेश में अब लगभग सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि एनसीआर रीजन में आने वाले प्रमुख जिलों में मरीज़ों की संख्या दोबारा बढ़ने लगी है। इनमे जिलों में से सोमवार को गौतम बुद्ध नगर में 158, मेरठ में 146 और ग़ाज़ियाबाद में 142 नये पीड़ित मिले हैं।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...