back to top

प्रदेश में मिले कोरोना संक्रमण के 1,647 नये मामले, 25 और की मौत

  • लखनऊ में 207 मिले पॉजिटिव, दो की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण की स्थिति अब लगभग काबू में आ रही है। सोमवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 1,647 नये मामले मिले हैं, जबकि 25 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी 207 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और दो लोगों की जान चली गयी है।

प्रदेश के एनसीआर वाले जिलों में संक्रमण की वजह से चिंताजनक बनी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। न सिर्फ रोज़ मिल रहे नये मामलों की संख्या में कमी आयी है, बल्कि होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। हालांकि, इसके बाद भी प्रदेश में अब तक मिले कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार जा कर 5,01,615 हो गया है।

इसके साथ ही अब तक कुल 7,231 मरीज़ दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में प्रयागराज, मेरठ के 3-3, कानपुर नगर, वाराणसी, शाहजहांपुर के 2-2, औरैया, अमेठी, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, ग़ाज़ीपुर, बस्ती, आजमगढ़, बलिया, अयोध्या, सहारनपुर और गोरखपुर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ में भी हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। प्रदेश की तरह यहां भी अब तक कुल 64,855 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं और 925 की जान जा चुकी है। लखनऊ के अलावा प्रदेश के प्रमुख जिलों में से सिर्फ गौतम बुद्ध नगर में 163 और मेरठ में 102 नये मामले मिले हैं। बाकी जिलों जैसे ग़ाज़ियाबाद और प्रयागराज में स्थिति पूरी तरह से काबू में हैं।

इसी बीच, प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में रविवार को एक दिन में कुल 1,38,253 सैंपलों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,62,27,845 सैंपलों की जांच की गयी है। प्रदेश में 22,965 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 4,69,003 संक्रमण से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर सरकारी लैब से 56,591 और आरटीपीसीआर निजी लैब से 2260 कोविड-19 की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर लोगों को विशेष सर्तकता बरतने की ज़रूरत है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...