back to top

पश्चिम बंगाल में पहले दो घंटे में 16.90 प्रतिशत मतदान

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर शुरूआती दो घंटे में 16.90 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि पहले दो घंटे में कई जगहों से छिटपुट हिंसक घटनाओं की सूचना भी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की सूचना है

आज बहरामपुर, कृषनगर, राणाघाट (सु), बर्द्धवान पूर्व (सु), बर्द्धवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर (सु) और बीरभूम में मतदान होना है। इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 1,34,56,491 मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि आसनसोल के बाराबानी में मतदान केन्द्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की सूचना है। उन्होंने बताया कि इस झड़प में भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो के वाहन को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

चुनाव अधिकारियों का कहना है

हालांकि, चुनाव अधिकारियों का कहना है कि कमोबेश मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ मतदान केन्द्रों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली लेकिन उन्हें तुरंत सुलझा लिया गया। हमारे अधिकारी और सुरक्षा बल आसनसोल पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, हमने पीठासीन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है कि बाबुल सुप्रियो मतदान केन्द्र के भीतर क्या कर रहे थे। राज्य की इन आठों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चौतरफा मुकाबला है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...